Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

शादी की सालगिरह के दिन युवक ने किया सुसाइड:भाई का आरोप; सास, ससुर और पत्नी अकेले रहने का दबाव बना रहे थे

इंदौर में शादी की सालगिरह के दिन युवक का शव फंदे पर लटके मिला। जानकारी के मुताबिक युवक की रात में उसके ससुर से करीब 5 बार मोबाइल पर बात हुई थी। इसके बाद उसने अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। युवक फेब्रिकेशन का काम करता है।

सदर बाजार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रहम्बाग कॉलोनी में निवासी कमल(25) पुत्र सुभाष जाटवा का शव सोमवार सुबह 7 बजे उसके घर पर फंदे से लटका मिला।

कमल देर रात करीब 12 बजे अपने कमरे में गया इसके बाद उसने फांसी लगा ली। मृतक के भाई गगन ने बताया कि उसके ससुर महेश, सास और पत्नी अंजली उसे अलग रहने के लिए दबाव बना रहे थे। इसके कारण वह तनाव में था।

रात में 5 बार ससुर से बात हुई

भाई गगन के मुताबिक रात में ससुर महेश से उसकी 5 बार मोबाइल पर बात हुई थी। ससुर उससे लड़ रहे थे। 15 दिन पहले भी जब कमल ससुराल गया तो ससुर और सास ने झगड़ा किया। पत्नी अंजली को वापस नही भेजा। इसके बाद वह तनाव में चल रहा था।

तीन साल पहले हुई थी शादी

कमल की तीन साल पहले 2 दिसंबर को शादी हुई थी। सोमवार को उसकी सालगिरह थी। पत्नी अजंलि ने भी ससुर के मोबाइल से उससे बात की। पुलिस के मुताबिक अभी किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है। वह फ्रेबिक्रेशन का काम करता है। परिवार के बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img