Tuesday, April 28, 2026
28.1 C
Bhopal

खेल अधिकारी के बेटे ने खुद को मारी गोली:भोपाल शूटिंग अकादमी में पांव से ट्रिगर दबाकर सीने में फायर; चाचा बोले-सीनियर्स से विवाद हुआ

भोपाल के रातीबड़ इलाके में स्थित शूटिंग अकादमी में एक नाबालिग ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना रविवार शाम की है। बताया जा रहा है कि नाबालिग ने शूटिंग अकादमी में सोफे पर बैठने के बाद 12 बोर की शॉर्ट गन से छाती में गोली मारी है। उसने गन का ट्रिगर पांव से दबाया।

चौकीदार ने गोली चलने की आवाज सुनी तो जाकर चेक किया। उसे नाबालिग बेसुध हालत में खून से लथपथ मिला। चौकीदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज हमीदिया अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव अशोकनगर लेकर गए हैं।

भोपाल आए मृतक यथार्थ के चाचा ने आरोप लगाया है कि उसका सीनियर्स के साथ विवाद हुआ था। हमने उससे इसकी शिकायत कोच से करने को कहा था। हालांकि पुलिस के मुताबिक यथार्थ पर किसी सीनियर खिलाड़ी ने चोरी का आरोप लगाया था, जिससे वो बेहद परेशान था।

अशोक नगर के खेल अधिकारी का बेटा था मृतक रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि मृतक यथार्थ रघुवंशी (17) पिता अरुण रघुवंशी अशोक नगर का रहने वाला था। यथार्थ बीते दो सालों से शूटिंग अकादमी में रह रहा था। यहीं प्रैक्टिस करता था। उसके पिता अरुण रघुवंशी अशोक नगर जिले के खेल अधिकारी हैं।

रात में ही शूटिंग अकादमी पहुंचे खेल मंत्री सारंग इधर, घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही खेल मंत्री विश्वास सारंग शूटिंग अकादमी पहुंचे। बच्चे के परिजन भी रात में ही भोपाल पहुंच गए थे।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कैसे यथार्थ ने गोली मारी हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है। जिस हॉल में यथार्थ ने खुद को गोली मारी, वह फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है। यथार्थ सोफे पर आकर बैठता है और गन जमीन पर रखकर पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबाता है। गोली चलते ही वह सोफे पर बैठा रह गया। घटना की जानकारी मिलते ही खेल मंत्री से लेकर डायरेक्टर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

चाचा ने कहा- घंटों तक फोन पर उसे दी समझाइश

चाचा नितिन रघुवंशी ने बताया कि यथार्थ का सीनियर्स से किसी बात पर विवाद हुआ था। जिसके बाद हमने करीब 3-4 बार कई घंटों तक फोन पर बात करके उसे समझाया और कोच से शिकायत करने की समझाइश दी थी। क्योंकि यथार्थ का उस बात से मूड खराब था, इसलिए मुलाकात करने के लिहाज से घटना के पहले मैं और यथार्थ के पिता अशोक नगर से भोपाल के लिए रवाना हुए थे। लेकिन बीच रास्ते में पुलिस ने मौत की सूचना दी।

नितिन ने बताया कि यथार्थ ने 2 साल पहले तक बैडमिंटन में नेशनल लेवल तक खेला है। उसके बाद उसने पूरा फोकस शूटिंग में कर लिया। फिलहाल वह 11 की पढ़ाई कर रहा था।

यथार्थ ने चोरी के आरोप पर सुसाइड की बात कही

डीसीपी प्रियंका शुक्ला के मुताबिक, यथार्थ ने पिता को अपने ऊपर लगे चोरी के आरोपों के बारे में बताया था। इसके बाद यथार्थ के पिता ने ही शूटिंग प्रबंधन को पूरा मामला बताया। घटना से पहले यथार्थ ने पिता, दोस्त और कजिन से लगातार फोन पर बात की थी। इस दौरान उसने अपने ऊपर लगे चोरी के आरोप को झूठा बताया था।

यथार्थ ने फोन पर बातचीत के दौरान परिजन से आत्महत्या करने की बात कही थी। जिसकी सूचना पिता ने शूटिंग प्रबंधन को दी। जानकारी के बाद आरोप लगाने वाले खिलाड़ी और यथार्थ को आमने-सामने बैठाकर प्रबंधन ने पूछताछ की थी।

Hot this week

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

Topics

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

योगा क्लास जाते समय पीछा करता था पड़ोसी, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर में एक शर्मनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img