Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

भोपाल में लायंस क्लब ने किया मेडी बैंक का शुभारंभ:मरीजों को निःशुल्क पलंग, चेयर और अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण की सुविधा

लायंस क्लब भोपाल संस्कार द्वारा एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मेडी बैंक का शुभारंभ हुआ। इस पहल का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन मनीष शाह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल भोपाल बल्कि पूरे डिस्ट्रिक्ट के लिए एक गौरव का विषय है। उन्होंने क्लब के अध्यक्ष लायन दिनेश धीर और सभी सदस्यों को इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह मेडी बैंक जरूरतमंदों के लिए एक संजीवनी साबित होगा।

भोपाल के शिर्डी पुरम, कोलार रोड पर स्थित इस मेडी बैंक का संचालन हिमांशु वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से किया जाएगा। यहाँ पर मरीजों को निःशुल्क पलंग, चेयर और अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण मिलेंगे।

इस कार्यक्रम में लायंस क्लब भोपाल संस्कार के सचिव लायन रूपक राव द्वारा मेडिकल इक्विपमेंट प्रदान किए गए, जबकि लायंस क्लब भोपाल सर्वोदय की अध्यक्ष लायन मीनाक्षी श्रीवास्तव ने वॉकर और लायन डॉ. सीमा सक्सेना ने एक बेड भेंट किया।

इस आयोजन में लायन डॉ. सीमा सक्सेना, लायन अनिता मिश्रा, लायंस भोपाल कोऑर्डिनेटर लायन अजीम खान, को-कोऑर्डिनेटर लायन इंदरपाल सिंह, लायन आबिद बैग सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में लायन मनीष शाह ने अल्टीमेट कैंपस, कोलार रोड के सुरक्षा गार्ड्स को कंबल वितरित किए, जो समाज की भलाई के लिए क्लब की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img