Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

इंदौर में वैन चालक ने फेसबुक से ढूंढा वाहन चोर, आरोपित से दो वैन और चार बाइक बरामद

इंदौर में सिटी वैन चालक ने इंटरनेट मीडिया की मदद से न सिर्फ चोरी हुई कार (वैन) ढूंढ निकाली बल्कि वाहन चोर को भी पकड़ा दिया। बदमाश से पूछताछ हुई तो उसने दो कार और चार बाइक और दे दी। घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है। सोमवार को सिटी वैन चलाने वाले आकाश सत्यनाराण वर्मा की सिटी वैन (एमपी 09टी 4510) कोई अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गया था। वर्मा ने पहले आसपास गाड़ी तलाशी लेकिन सफलता नहीं मिली। दोपहर में सीसीटीवी फुटेज निकाले और फेसबुक पर वायरल कर कहा कि धक्का देकर कार ले जा रहा शख्स चोर है। वह उसकी वैन को ले गया है। आकाश ने सूचना देने के लिए नंबर भी साझा कर दिए।

मंगलवार को मनीष नामक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि कार देवास में पंजाब बेकरी के समीप खड़ी है। आकाश तुरंत देवास पहुंचा और औद्योगिक नगर थाना पुलिस की मदद से कार बरामद कर ली, बल्कि कार चुराने वाले गोपाल पुत्र कैलाश सोनी निवासी राजाराम नगर देवास को भी पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। टीआइ राजेंद्र सोनी के मुताबिक गोपाल से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कईं गाड़ियां चुराना कुबूला है।

उसने बताया शनिवार को एयरपोर्ट के सामने से कार (एमपी 09बीसी 0561) चुरा कर ले गया था। कार मालिक राजेश जोशी (आराधना नगर) ने एरोड्रम थाना में उसके खिलाफ चोरी की रिपोर्ट भी लिखा रखी है। टीआइ के मुताबिक गोपाल शातिर चोर निकला। उसने तो चार दोपहिया वाहन बरामद करवा दिए जो विभिन्न थाना क्षेत्रों से चुराए गए थे।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img