Wednesday, July 1, 2026
23.9 C
Bhopal

इंदौर की जेल से आज बाहर आ सकता है फर्जी फैसला कांड का आरोपित संतोष वर्मा

 फर्जी फैसला कांड का आरोपित संतोष वर्मा आज जेल से बाहर आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने 24 जनवरी को वर्मा की जमानत याचिका स्वीकारते हुए उसे जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए थे, लेकिन आदेश की प्रति नहीं मिलने की वजह से 25 जनवरी को जिला कोर्ट में वर्मा की जमानत प्रस्तुत नहीं हो सकी और 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश होने से न्यायालयों में अवकाश था।

वर्मा के वकील राम बजाड़ गुर्जर ने बताया कि वे गुरुवार सुबह जमानत प्रस्तुत कर देंगे। उम्मीद है कि गुरुवार शाम तक कोर्ट वर्मा का रिलीज आर्डर जारी कर देगा और देर शाम तक वह जेल से बाहर आ जाएगा। गौरतलब है कि वर्मा पर आरोप है कि उसने अपने खिलाफ जिला कोर्ट में चल रहे एक मामले में कोर्ट का फर्जी फैसला तैयार करवाकर उसे सामान्य प्रशासन विभाग में प्रस्तुत किया ताकि उसे आइएएस अवार्ड मिल सके। इस फैसले के आधार पर वर्मा ने आइएएस अवार्ड हासिल भी कर लिया। फर्जी आदेश पर जिस कोर्ट की मुहर लगी थी उसी कोर्ट के न्यायाधीश ने इस संबंध में एमजी रोड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। 10 जुलाई 2021 को पुलिस ने वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से वह जेल में है। हाल ही में वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी हुआ है। वर्मा के वकील एडवोकेट राम बजाड़ गुर्जर के मुताबिक इस मामले में गठित एसआइटी छह महीने बाद भी अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसी आधार पर कोर्ट ने वर्मा की जमानत याचिका स्वीकारी है।

Hot this week

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...

भोपाल: चेन स्नेचर जीजा-साले गिरफ्तार, झाबुआ से दबोची पुलिस

​भोपाल। कोलर रोड थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के...

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

Topics

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...

भोपाल: चेन स्नेचर जीजा-साले गिरफ्तार, झाबुआ से दबोची पुलिस

​भोपाल। कोलर रोड थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के...

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img