Thursday, April 2, 2026
30.1 C
Bhopal

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर रेप का केस

विदिशा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी खड़ेर पर रेप का आरोप लगा है। 23 वर्षीय पीड़िता रिश्ते में सोलंकी की भतीजी लगती है। उसकी शिकायत पर नटेरन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस की टीमें फरार सोलंकी के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। वहीं, सोलंकी ने पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश जादौन को सोमवार सुबह अपना इस्तीफा भेजा है। कांग्रेस ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।

पीड़िता का कहना है कि सोलंकी करीब 4 साल से लगातार उसके साथ रेप कर रहा है। उसने धमकी दी थी कि इस बारे में किसी को भी बताया तो वह युवती के माता-पिता और भाइयों का मर्डर कर देगा। हिम्मत करके उसने 5 दिसंबर को नटेरन थाने में केस दर्ज कराया।

परिजन का मर्डर कराने की धमकी देकर किया रेप पीड़िता ने एफआईआर में बताया, ‘योगेंद्र सोलंकी बासौदा में रहते हैं। खेती-बाड़ी के सिलसिले में गांव आना-जाना होता रहता है। करीब 4 साल पहले एक दिन वे हमारे घर आए। उस समय मम्मी-पापा और भाई काम से गांव से बाहर गए थे। मैं घर पर अकेली थी।

उन्होंने डरा-धमकाकर मेरे साथ गलत काम किया। कहा कि किसी को बताया तो तेरे मां-बाप और भाइयों का मर्डर करा दूंगा। मैं डर गई थी। इसी कारण घरवालों को कुछ नहीं बताया।

इसके बाद योगेंद्र जब भी गांव आते तो डरा-धमकाकर रेप करते। एक बार मैं बासौदा गई थी। पता लगते ही योगेंद्र मुझे जबरदस्ती अपने साथ ले गए। वहां भी रेप किया। मैं इससे तंग आ गई थी। घर पहुंची तो योगेंद्र की करतूत घरवालों को बताई।’

सोलंकी ने भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जादौन को अपना इस्तीफा भेजा है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोले-जल्द गिरफ्तार करें वर्ना सड़क पर उतरेंगे नटेरन थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि मामला जांच में लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा, ‘भाजपा चाल-चरित्र और चेहरे की बात करती है लेकिन उसके नेता रिश्तों को ही तार-तार कर रहे हैं। वे अपने ही घर की महिलाओं को नहीं छोड़ रहे तो दूसरी महिलाओं को कैसे संरक्षण देंगे?’

उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। साथ ही उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए। नहीं तो पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और विरोध प्रदर्शन करेगी।

Hot this week

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

भोपाल: चाय कारोबारी की हत्या के आरोपी आसिफ ‘बम’ का शॉर्ट एनकाउंटर, शहर में तनाव

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में चाय कारोबारी...

Topics

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img