Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

MBA छात्र से 12 लाख वसूलकर गहने और चेक हड़पे

भोपाल की कटारा हिल्स पुलिस ने एक सूदखोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक युवक से 9.23 लाख रुपए के बदले 12.23 लाख रुपए वसूल लिए थे। रकम सूद पर दी गई थी। असल रकम और तीन लाख रुपए अतिरिक्त ब्याज लेने के बाद भी आरोपी ने 13.23 लाख रुपए और मांग लिए।

जब पीड़ित ने रकम देने से इनकार किया, तो आरोपी ने नकली पिस्टल दिखाकर उसे धमकाया और जबरन ब्लैंक चेक और पत्नी के सोने के गहने हड़प लिए।

एक साल के लिए दी थी रकम, लेकिन वसूली नहीं रुकी

डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी नरेंद्र रघुवंशी ने एमबीए कर रहे अर्पित अहिरवार नामक छात्र को जरूरत के लिए एक साल के लिए ब्याज पर 9 लाख 15 हजार रुपए दिए थे। छात्र ने तय समय सीमा में आरोपी के खाते में 9 लाख 5 हजार रुपए जमा कर दिए और ब्याज के 3 लाख रुपए नकद लौटा दिए। इसके बावजूद, आरोपी ने छात्र को लगातार और पैसे देने के लिए प्रताड़ित किया।

ब्लैंक चेक और गहने भी हड़प लिए

आरोपी ने पीड़ित को धमकाते हुए 13 लाख 23 हजार रुपए और वसूल लिए। इसके बाद आरोपी ने छात्र के घर जाकर उसके पिता और खुद पीड़ित से अभद्र व्यवहार किया। धमकी देकर आरोपी ने छात्र की मां के गहने, 7 ब्लैंक चेक, और उसके भाई के एसबीआई खाते से 3.50 लाख रुपए के दो चेक भरवाकर हस्ताक्षर करवा लिए।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से ब्लैंक चेक और गहने जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img