Saturday, June 27, 2026
32.4 C
Bhopal

फिटजी कोचिंग की भोपाल ब्रांच 7 दिन से बंद:छात्रों ने किया हंगामा

इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) की तैयारी कराने वाली दिल्ली की फिटजी कोचिंग की भोपाल ब्रांच 7 दिन से बंद हैं। यहां कोई फैकल्टी पढ़ाने नहीं आ रही हैं।

इसे लेकर शनिवार को 25 से ज्यादा छात्रों ने हंगामा किया और एमपी नगर थाने में शिकायत की। उन्होंने कोचिंग के संचालक के खिलाफ फीस के रुपए हड़पने के आरोप लगाए। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।

इधर, कोचिंग के एक फैकल्टी ने बताया कि यहां पढ़ाने वाले टीचर्स का सैलरी को लेकर इश्यू चल रहा था। वे पढ़ाने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने किसी दूसरे ग्रुप को जॉइन कर लिया है। दिल्ली से हमारी टीम आ रही है। सोमवार तक सब ठीक हो जाएगा।

भोपाल ब्रांच में करीब 700 छात्रों का एडमिशन

दिल्ली की फिटजी कोचिंग की भोपाल ब्रांच मे करीब 700 स्टूडेंट्स के एडमिशन है। प्रति स्टूडेंट डेढ़ से 3 लाख रुपए फीस ली जाती है। उधर, ये मामला भोपाल कलेक्टर तक भी पहुंचा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कोचिंग सेंटर पर एक्शन लिया जाएगा। बच्चों की फीस वापस कराने के प्रयास करेंगे।

टीआई जयहिंद शर्मा ने बताया कि

छात्रों ने शिकायती आवेदन सौंपा है। इसमें फिटजी कोचिंग के संचालक पर फीस के नाम पर करोड़ों रुपए गबन करने की बात लिखी है। इसी साल जुलाई और अगस्त में सैकड़ों छात्रों से एक मुश्त फीस जमा करा ली गई थी। जबकि कुछ छात्रों से मंथली और पार्ट पेमेंट ली गई थी। आरोपों की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

कोचिंग सेंटर की सफाई- टीचर्स नहीं आ रहे

फिटजी कोचिंग की ओर से फैकल्टी केके पाठक ने बताया कि टीचर्स का सैलरी को लेकर इश्यू था। इस वजह से वे कोचिंग नहीं आ रहे थे। वो दूसरे ग्रुप के साथ जुड़ गए। उनके साथ कुछ बच्चे भी चले गए। कुछ स्टूडेंट्स जाना नहीं चाह रहे हैं। जो नहीं जाना चाह रहे हैं वो असमंजस की स्थिति हैं कि हम क्या करें। जो पैसे जमा किए हैं उसका क्या होगा।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img