Wednesday, October 28, 2026
24.2 C
Bhopal

जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद महिला की मौत

ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद महिला की अस्पताल में मौत हो गई।

शहर के टोपे वाला मोहल्ला निवासी रचना प्रजापति (42) को जयारोग्य समूह के एक हजार बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेल प्रशासन का कहना है कि महिला को लूज मोशन की शिकायत थी।

चेक बाउंस के केस में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 2 दिसंबर को महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 14 दिसंबर को जेल के अस्पताल वार्ड में भर्ती किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर 16 दिसंबर को जयारोग्य अस्पताल लाया गया था। गुरुवार, 19 दिसंबर की सुबह 11 बजे महिला की मौत हो गई। परिवार ने जेल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

बेटे ने लगाए जेल प्रशासन पर आरोप

रचना के बेटे अंकित ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 16 दिसंबर को मां से जेल में मिलने गया था। काफी देर तक बैठा रहा, लेकिन जेल प्रशासन ने मिलने नहीं दिया। बाद में जेल प्रशासन ने बताया कि मां की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब में एक हजार बिस्तर अस्पताल पहुंचा, तो मां की तबीयत ज्यादा बिगड़ी हुई थी। वे वेंटिलेटर पर थीं। आज सुबह उनकी मौत हो गई। जेल की कर्मचारी कागज पर मां का अंगूठा लेकर उनके शव को यहीं छोड़ कर चली गई।

जेल अधीक्षक बोले- 18 को अस्पताल से रिहा कर दिया था

केंद्रीय जेल अधीक्षक विदित सरवइया का कहना है कि चेक बाउंस के मामले में महिला जेल आई थीं। 18 तारीख को उनकी सजा पूरी हो गई थी। अस्पताल में ही उन्हें उनके परिजन को सौंप दिया था।

Hot this week

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...

भोपाल ISBT से हटेंगी प्राइवेट बसें, आग लगने की घटना के बाद नगर निगम सख्त

भोपाल: रविवार शाम भोपाल के आईएसबीटी बस स्टैंड पर...

कोलार रोड के अब्बास नगर में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापा, 98 सिलेंडर जब्त

भोपाल: भोपाल के कोलार रोड स्थित अब्बास नगर में...

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...

Topics

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img