Wednesday, October 28, 2026
24.2 C
Bhopal

थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से करीब आधा किलो अफीम कीमती 1,50,000/- को किया जप्त –
भोपाल शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी घटित अपराधो पर नियंत्रण रखने एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करो पर के मामलो मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी के दिशा निर्देशों पर एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री रियाज इकबाल, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की हैं ।

घटना का संक्षिप्त विवरण एवं पुलिस कार्यवाही:-

दिनांक 18/12/2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त कि समानांतर रोड पान मण्डी के पास एक व्यक्ति पीछे पीठ पर काले रंग का बैग टांगे है जिसमे अवैध मादक पदार्थ अफीम है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो के अवगत कराकर समांतर रोड पहुचकर देखा जो मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का एक व्यक्ति दिखा, जिससे नाम पता पूछा तो अपना राहुल यादव पिता भैरोलाल यादव उम्र 27 साल निवासी ग्राम डाबला गुर्जर कुए के पास थाना श्यामगढ मदसौर हाल- मन. एल 25/13 पंतजलि परिसर गाधीनगर भोपाल का निवासी होना बताया । उक्त संदेही की तलाशी लिये जाने पर पीठ पर पीछे टंगे हुए काले रंग के बैग की तलाश ली गयी, जिसके अंदर पोलीथीन की एक पोटली मिली, जिसे खोलकर चैक करने पर कत्थई रंग का लसलसा पदार्थ मिला, जिसका रंग एवं खुशबू से पहचाने पर वह अवैध मादक पदार्थ अफीम होना पाया गया । मादक पदार्थ अफीम 577 ग्राम कीमती करीबन 1,50,000/- रूपये को विधिवत मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया । आरोपी राहुल यादव पिता भैरोलाल यादव उम्र 27 साल निवासी ग्राम डाबला गुर्जर कुए के पास थाना श्यामगढ मदसौर हाल- मन. एल 25/13 पंतजलि परिसर गाधीनगर भोपाल का कृत्य धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 593/24 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया ।

गिरफ्तार आरोपी का नाम पता व आपराधिक रिकार्ड –

  1. राहुल यादव पिता भैरोलाल यादव उम्र 27 साल निवासी ग्राम डाबला गुर्जर कुए के पास थाना श्यामगढ मदसौर हाल- मन. एल 25/13 पंतजलि परिसर गाधीनगर भोपाल
    क्र अप क्र धारा थाना
    1 593/24 8/18 एनडीपीएस एक्ट हनुमानगंज भूमिका – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,उनि अमित भदौरिया,उनि विवेक शर्मा, प्रआर 314 प्रवीण ठाकुर,आरक्षक 3613 अजय तिवारी ,आरक्षक 3417 आशीष वर्मा,आर 2077 आकाश श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही है।

Hot this week

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...

भोपाल ISBT से हटेंगी प्राइवेट बसें, आग लगने की घटना के बाद नगर निगम सख्त

भोपाल: रविवार शाम भोपाल के आईएसबीटी बस स्टैंड पर...

कोलार रोड के अब्बास नगर में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापा, 98 सिलेंडर जब्त

भोपाल: भोपाल के कोलार रोड स्थित अब्बास नगर में...

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...

Topics

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img