Wednesday, October 28, 2026
24.2 C
Bhopal

दयानंद वार्ड की पार्षद के घर लाखों की चोरी

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दयानंद वार्ड की पार्षद के मकान में चोरों ने सेंध लगाई। चोर खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने अलमारी का लॉकर तोड़ा और 15 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात ले गए। पार्षद पति जिनेश साहू ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत की।

दयानंद वार्ड की पार्षद सविता पति जिनेश साहू निवासी तिलकगंज वार्ड के मकान में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चोर घुसे। चोर कमरे की खिड़की में लगी लोहे की जाली को तोड़कर अंदर पहुंचे। कमरे का दरवाजा बंद कर अलमारी तोड़कर लॉकर से करीब 15 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात ले गए। सुबह पार्षद पति जिनेश साहू सोकर उठे तो देखा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

खिड़की की जाली टूटी थी। अलमारी का सामान फैला पड़ा था। चोरी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड टीम को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल ने वारदातस्थल से आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं।

इमानुएल स्कूल के पास की पहाड़ी पर मिला बैग वारदात स्थल पर डॉग स्क्वॉड से सर्चिंग की गई। पुलिस का डॉग इमानुअल स्कूल के पास बनी पहाड़ी पर पहुंचा, जहां चोरी हुआ बैग पड़ा मिला। वहां पर नोटों की गड्‌डी पर लगे बाइंडिंग टेप पड़े मिले हैं। पुलिस ने बैग और टेप को जब्त किया है। मामले में कोतवाली पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। एक स्थान पर लगे कैमरे में करीब 5 संदिग्ध नजर आए हैं जो हॉप पैंट में हैं। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Hot this week

इंदौर में बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ रुपए की अवैध शराब जब्त, दो ट्रक पकड़े

इंदौर: मंगलवार रात आबकारी विभाग और DGGI (डायरेक्टरेट जनरल...

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...

भोपाल ISBT से हटेंगी प्राइवेट बसें, आग लगने की घटना के बाद नगर निगम सख्त

भोपाल: रविवार शाम भोपाल के आईएसबीटी बस स्टैंड पर...

Topics

इंदौर में बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ रुपए की अवैध शराब जब्त, दो ट्रक पकड़े

इंदौर: मंगलवार रात आबकारी विभाग और DGGI (डायरेक्टरेट जनरल...

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img