Wednesday, September 9, 2026
26.1 C
Bhopal

15 साल की लड़की से शादी पर पति गिरफ्तार

ग्वालियर की उटीला पुलिस ने 15 साल की नाबालिग की शादी कराने पर पिता, सास, ससुर पर केस दर्ज किया है। लड़की के पति को भी रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

उटीला थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत ने बताया कि इसी साल जुलाई में नाबालिग की शादी हुई। आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की। दहेज की मांग करने लगा। कुछ दिन पहले नाबालिग से मिलने उसके चाचा की बेटी आई, तब पता चला कि उसके साथ अत्याचार हो रहा है। उसने इसकी जानकारी नाबालिग की बड़ी बहन को दी।

बड़ी बहन नाबालिग की ससुराल पहुंची। उसे साथ ले जाना चाहा, लेकिन ससुरालवालों ने जाने नहीं दिया। इसके बाद उसने थाने जाकर शिकायत की। एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि नाबालिग का पिता, सास-ससुर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

Topics

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img