Wednesday, September 9, 2026
26.1 C
Bhopal

बुरहानपुर में ट्रेन पर चढ़े युवक को लगा करंट

बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक युवक पवन एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच के उपर पर चढ़ गया। इस दौरान रेलवे ट्रैक की हाईटेंशन लाइन से टकराने पर वह गंभीर घायल हो गया। जीआरपी ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

अचानक कोच की छत पर चढ़ा युवक

जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 11062 पवन एक्सप्रेस का खंडवा से बुरहानपुर पहुचंने का समय 4.03 बजे है। यह ट्रेन बुरहानपुर से 4.05 बजे रवाना होती है, लेकिन गुरुवार को ट्रेन देरी से चलकर 7:12 बजे बुरहानपुर पहुंची। इस दौरान एक युवक ट्रेन के ऊपर एक कोच की छत पर चढ़ गया। यात्री और जीआरपी पुलिस के जवान उसे नीचे उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन वह नहीं उतरा।

हाईटेंशन लाइन से टकराकर हुआ घायल

इस दौरान वह हाईटेंशन लाइन से टकराया और रेलवे ट्रैक के बीच में नीचे गिर गया। जीआरपी ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस के ईएमटी संजय प्रजापति, पायलट संजय आर्य उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। एंबुलेंस में उसका प्राथमिक उपचार भी किया गया। घायल युवक करीब 20 साल का है, उसने अपना नाम शनि बताया।

नहीं हुई पहचान

वहीं जीआरपी पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त हो सकता है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है, उपचार चल रहा है। ट्रेन 7:12 बजे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची थी। घटना के बाद 7:26 बजे यहां से भुसावल की ओर रवाना हुई।

Hot this week

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

Topics

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img