Wednesday, September 9, 2026
22.1 C
Bhopal

कम्प्यूटर ऑपरेटर ने रिश्तेदारों के खातों में डाले गांव की बेटी योजना के रुपए

बैतूल | पीएमश्री जेएच कॉलेज में गांव की बेटी और प्रतिभा किरण योजना में घोटाले की परत-परत दर हो रही जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। गांव की बेटी और प्रतिभा किरण योजना में 1 करोड़ 62 लाख के घोटाले की जांच के लिए गुरुवार को भी दिन भर पांच सदस्यीय टीम कॉलेज में डटी रही।

ट्रेजरी अफसर अरुण वर्मा ने बताया कि कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपेश डेहरिया के 2 खातों में 2 लाख तथा उनकी मां सुमित्रा के खाते में 1 लाख और भाई रितेश के खाते में भी 1 से 2 लाख रुपए योजना के डाले। जिन खातों में योजना की राशि डाली गई है, वह आहरित करवा ली गई है। उन्होंने बताया कि पूरी जांच में अभी तीन से चार दिन का समय और लग सकता है। संदिग्ध खातों का अभिलेख और आवेदन नहीं मिलना, इस ओर इंगित करता है कि जान बूझकर यह घोटाला किया गया है।

Hot this week

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

Topics

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img