Tuesday, October 27, 2026
19.7 C
Bhopal

दुर्ग से सोना चोरी कर रतलाम में बेचा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सोना चोरी के मामले में दुर्ग क्राइम ब्रांच की एक टीम रतलाम आई। टीम को रतलाम के सराफा व्यापारियों का सोना लेकर फरार हुए जीवन सोनी की तलाश है। दुर्ग समेत आसपास के क्षेत्रों में सोना चोरी के बाद चोरों ने चोरी का माल रतलाम में जीवन सोनी को बेचा था। जब दुर्ग पुलिस उसकी तलाश के लिए माणक चौक थाना पहुंची तो उन्हें पता चला कि जीवन सोनी पहले से रतलाम के सराफा व्यापारियों का सोना लेकर फरार है।

दुर्ग पुलिस दो चोरों (जैकेट पहने) को लेकर रतलाम आई। फिर इन्हें जावरा न्यायालय में पेश किया।

माणकचौक थाना प्रभारी सुरेश गडरिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग से क्राइम ब्रांच की टीम एक चोर की निशानदेही पर रतलाम आई है। दो चोरों ने मिलकर दुर्ग में 27 जुलाई को सोना चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर घूम-घूमकर तालों के चाबी बनाने वाले हैं। चाबी बनाने के बहाने घरों से सोना-चांदी के आभूषण चुराते हैं। दुर्ग पुलिस को चोरों ने चोरी का माल (सोना-चांदी) रतलाम में जीवन सोनी को बेचने की बात बताई, इसलिए दो चोरों को लेकर पुलिस जीवन सोनी की तलाश में रतलाम आई है।

फरार आरोपी जीवन सोनी।

जावरा में रह रहा था एक आरोपी

माणकचौक थाना प्रभारी के अनुसार, एक चोर इंदौर का रहने वाला है, जो पिछले कुछ दिनों से रतलाम जिले के जावरा में रह रहा था। जो चाबी बनाने का काम करता है। दुर्ग पुलिस गुरुवार शाम दो चोरों को लेकर जावरा न्यायालय भी पहुंची।

2 माह से फरार है जीवन सोनी

ग्राहकों को आभूषण दिखाने के नाम सराफा व्यापारी जीवन सोनी रतलाम के 7 बड़े सराफा व्यापारियों का करीब 3 करोड़ रुपए का सोना लेकर दो माह से अधिक समय से फरार है। रतलाम सराफा एसोसिएशन व पुलिस ने भी उसकी तलाश के लिए इनाम घोषित कर रखा है, लेकिन आज तक वह नहीं मिला।

एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस टीम सोना चोरी के मामले में पकड़ाए आरोपी को लेकर रतलाम में जीवन सोनी की तलाश में आई थी। चोर रतलाम में जीवन सोनी को चोरी का माल बेचते थे। दुर्ग पुलिस के साथ हम भी जीवन सोनी की तलाश कर रहे हैं।

Hot this week

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...

भोपाल ISBT से हटेंगी प्राइवेट बसें, आग लगने की घटना के बाद नगर निगम सख्त

भोपाल: रविवार शाम भोपाल के आईएसबीटी बस स्टैंड पर...

कोलार रोड के अब्बास नगर में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापा, 98 सिलेंडर जब्त

भोपाल: भोपाल के कोलार रोड स्थित अब्बास नगर में...

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...

Topics

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img