Tuesday, September 8, 2026
22.1 C
Bhopal

जबलपुर में शराब दुकान के बाहर फायरिंग:3-4 राउंड फायर कर फरार हुआ युवक

जबलपुर में बीती रात खमरिया थाना क्षेत्र के पिपरिया में बदमाशो ने शराब दुकान में फायरिंग कर दहशत फैला दी। थाने से थोड़ी दूरी स्थित शराब दुकान में हुई फायरिंग की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

खुलेआम तीन-चार राउंड फायर किए

पिपरिया स्थित शराब दुकान में फायरिंग की घटना के बाद सनसनी फैल गई। हालांकि, गनीमत ये रही की फायरिंग की घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि नकाबपोश युवक खुलेआम तीन से चार राउंड फायर कर फरार हो गया।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

रांझी सीएसपी विवेक गौतम ने कहा कि, फायरिंग कर फैलाई गई दहशत की पीछे बदमाशों का क्या मकसद था, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। फायरिंग की असल वजह पता लगाने पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

Topics

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img