Tuesday, October 27, 2026
23.7 C
Bhopal

घर के सामने से बुलेट चोरी

ग्वालियर में घर के बाहर रखी बुलेट चोरी करने का वीडियो सामने आया है। जिसमें दो चोर बाइक पर सवार होकर आते और चंद मिनटों में बुलेट का लॉक तोड़कर चुराकर भाग निकले। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के घास मंडी में गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात की है।

जिसकी शिकायत गाड़ी मालिक ने थाने पहुंचकर पुलिस से की है, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।

बाइक नहीं मिली तो सीसीटीवी खंगाले

22 वर्षीय युवक विनीत पटेल एक ऑटो मोबाइल शोरूम पर गाड़ी फाइनेंस का काम करता है, हर रोज की तरह विनीत शोरूम से काम खत्म करने के बाद रात 9:00 बजे अपने घर पर पहुंचा था और घर के बाहर अपनी बुलेट खड़ी करके घर के अंदर चला गया था।

तभी रात करीब 12:45 बजे दो अज्ञात चोर बाइक पर सवार होकर आते है और घर के बाहर रखी बुलेट चुराकर वहां से भाग निकले। सुबह जब युवक घर के बाहर आया तो बुलेट गायब थी, उसने काफी तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चला सका। जिसके बाद युवक ने आसपास के CCTV कैमरे चेक किए तो उसमें दो चोर बुलेट चुराकर ले जाते हुए दिखाई दिए।

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बैग ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...

Topics

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...

पन्ना: अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 72,600 रुपए की सामग्री जब्त

पन्ना: जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img