Tuesday, October 27, 2026
29.8 C
Bhopal

रेप पीड़िता कोर्ट में पलटी, पति ने की आत्महत्या

मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार पत्नी और उसका रेप करने वाला सरकारी टीचर प्रेमलाल कोठारे हैं। मैं सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं। रोज सो नहीं पा रहा हूं। शासन से मेरा एक निवेदन है। पत्नी और रेप के आरोपी को कड़ी सजा होनी चाहिए। उन्होंने मुझे मरने पर मजबूर कर दिया इसलिए मैं दुनिया से जा रहा हूं।

ये वीडियो बनाकर खंडवा में मूंदी के रहने वाले 37 वर्षीय शख्स ने गुरुवार को सल्फास खा लिया। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। सुसाइड से पहले बनाया गया वीडियो शनिवार को सामने आया।

दरअसल, शख्स की पत्नी ने मूंदी निवासी प्रेमलाल पर 20 अक्टूबर को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। लेकिन कोर्ट के सामने दिए बयान में वह पलट गई थी। उसने कहा था कि प्रेमलाल कोठारे ने मेरी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए थे। मेरे साथ बलात्कार नहीं हुआ है।

इस आधार पर कोर्ट ने आरोपी को वारदात के तीसरे दिन जमानत दे दी और वह जेल से बाहर आ गया था।

रेप केस के दो महीने बाद कर लिया सुसाइड शख्स पत्नी के बयान बदलने से खुश नहीं था। वह गुमसुम रहने लगा। वारदात के दो महीने बाद 19 दिसंबर को जहर खा लिया।

आत्महत्या करने से पहले उसने 4 मिनट 22 सेकेंड का वीडियो बनाया था। वीडियो में उसने बताया कि आरोपी ने जेल से बाहर आकर उसे परेशान किया था। केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया था। वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था।

आरोपी ने 4 लाख और फ्लैट का लालच दिया शख्स के परिवार में माता-पिता, पत्नी, 8 साल का बेटा और एक छोटा भाई है। उसने भोपाल के सेम कॉलेज से बीई किया था। भाई ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद वह पत्नी को प्रेमलाल से दूर रखने के लिए 15 दिन के लिए पीथमपुर चला गया था। सोचा था कि दोबारा नई जिंदगी शुरू करेंगे। लेकिन प्रेमलाल ने वहां भी सुकून से नहीं रहने दिया।

वह केस में समझौता करने के लिए 4 लाख रुपए और फ्लैट दिलाने का लालच दे रहा था।

बेटे की हत्या, फिर पत्नी की बेवफाई से टूटा

परिजन ने कहा कि 3 साल पहले उसके बड़े बेटे की हत्या हो चुकी है। आरोपी उम्र कैद काट रहा है। सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में उसने बताया कि बेटे की हत्या के सदमे से उबरा था कि पत्नी की बेवफाई ने दर्द दे दिया। फिर भी वह पत्नी को उसके साथ रख रहा था। सास-ससुर गालियां देते थे। इतना परेशान था कि रात में नींद नहीं आती थी।

आरोपी का परिवार गायब, घर पर ताला लगा युवक की मौत के बाद आरोपी प्रेमलाल कोठारे का परिवार गायब हो गया है। उसके घर पर ताला लगा है। पड़ोसियों ने कहा- वे कहां गए, हमें भी नहीं पता।

मूंदी निवासी प्रेमलाल पर 20 अक्टूबर को दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था।

वीडियो की जांच करेगी पुलिस मूंदी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि मृतक के मोबाइल और उसमें रिकॉर्डेड वीडियो को जांच में लिया है। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

पन्ना: अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 72,600 रुपए की सामग्री जब्त

पन्ना: जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...

Topics

पन्ना: अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 72,600 रुपए की सामग्री जब्त

पन्ना: जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img