Tuesday, September 8, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में कार ने छात्र को टक्कर मारी, मौत

भोपाल के बजरिया इलाके में स्थित सेमरा कला में रहने वाले युवक को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना शनिवार सुबह साढ़े सात बजे की है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, शेखर लोधी पुत्र संजू लोधी (19) सेमरा कला का निवासी था। वह एक प्राइवेट कॉलेज से बीएससी फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था और मंडीदीप की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। हर रोज की तरह, वह नौकरी पर जाने के लिए निकला था। घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर उसकी बाइक को कार नंबर एमपी 09 सीए 2588 ने टक्कर मार दी।

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मोहल्ले के युवकों ने घायल शेखर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान करीब एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

परिवार का बड़ा बेटा था शेखर

शेखर परिवार का बड़ा बेटा था। उसका छोटा भाई शिवम एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करता है। हादसे की सूचना मिलते ही शिवम अस्पताल पहुंचा, जहां उसे भाई की मौत की खबर दी गई। शेखर के पिता ऑटो चालक हैं।

Hot this week

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...

इंस्टाग्राम चैट के संदेह में पति ने पत्नी पर किया हमला, बाल काटे; आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर में शक की बीमारी ने एक हंसती-खेलती गृहस्थी...

बिना ओटीपी आए बुजुर्ग के खाते से उड़े 6 लाख, साइबर ठगी का अनोखा मामला

​भोपाल के ऐशबाग इलाके में साइबर ठगों ने बैंक...

Topics

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img