Tuesday, September 8, 2026
28.1 C
Bhopal

कांग्रेस के प्रदर्शन में बाबा साहब की तस्वीर से छेड़छाड़

बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर से छेड़छाड़ मामले में कांग्रेस ने शनिवार को राजधानी के टीटी नगर थाने में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के खिलाफ शिकायत की। कांग्रेस पार्टी ने दोनों बीजेपी नेताओं के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।

पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल के साथ टीटी नगर थाने पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर से छेड़छाड़ की है। पटेल ने कहा कि जब केंद्रीय मंत्री अमित शाह के अंबेडकर को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस विरोध-प्रदर्शन कर रही थी। तब बीजेपी ने तस्वीर से छेड़छाड़ कर किसी अवांछित व्यक्ति की तस्वीर दिखाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

यह मामला बताया जा रहा

कांग्रेस का आरोप है कि पिछले दिनों अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में विपक्षी दल के प्रदर्शन से संबंधित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की तस्वीरों को हटाकर भारतीय जनता पार्टी ने उनकी जगह अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस के चित्र का इस्तेमाल किया जो संविधान निर्माता का अपमान और उपहास करने वाली बात है। विपक्षी दलों के सांसदों ने बुधवार को संसद परिसर में बाबा साहब की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया था

Hot this week

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...

इंस्टाग्राम चैट के संदेह में पति ने पत्नी पर किया हमला, बाल काटे; आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर में शक की बीमारी ने एक हंसती-खेलती गृहस्थी...

बिना ओटीपी आए बुजुर्ग के खाते से उड़े 6 लाख, साइबर ठगी का अनोखा मामला

​भोपाल के ऐशबाग इलाके में साइबर ठगों ने बैंक...

Topics

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img