Monday, September 7, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में नकाबपोश बदमाश ने कारोबारी पर फायर किए

भोपाल के मंगलवारा की कुम्हार गली में सुपारी का होलसेल कारोबार करने वाले मुलायमचंद जैन (65) की दुकान पर रविवार की रात नकाबपोश बदमाश पहुंच गया। उसने बुजुर्ग कारोबारी से पांच हजार रुपए देने की मांग की। रकम नहीं देने पर आरोपी ने दहशत पैदा करने हवाई फायर कर दिया। बुजुर्ग ने सहास दिखाते हुए आरोपी को ललकारा और पिस्टल छीनने पीछे भागे।

तब आरोपी ने अगला फायर किया। इस बार गोली दुकान के करीब एक अन्य दुकान की दीवार में जाकर धंस गई। इसके बाद आरोपी अपनी मोपैड से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भोपाल किराना व्यापारी एसोसिएशन के विवेक साहू सहित अन्य कारोबारी थाना मंगलवारा पहुंचे। पूरी वारदात के फुटेज भी सामने आए हैं।

विक्की जैन ने बताया कि उनकी शॉप मंगलवारा थाने के ठीक सामने स्थित कुम्हार गली में है। विक्की सुपारी नाम की उनकी दुकान है। यहां शाम के समय पिता मुलायमचंद जैन बैठते हैं। रविवार की शाम को मैं खाना खाने घर चला गया। रात करीब 8:30 बजे अज्ञात बदमाश मंकी कैप पहनकर दुकान पर पहुंचा। वहां उसने पिता से पांच हजार रुपए की अड़ीबाजी की। पिता ने रकम देने से इनकार कर दिया।

तब आरोपी ने धमकाने के लिए एक पिस्टल निकाली और हवा में फायर किया। पिता बिना डरे कुर्सी से उठे, आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। तभी आरोपी ने भागते हुए दूसरा फायर किया। इस बार गोली एक दीवार में जाकर धंस गई। तत्काल पिता ने मुझे जानकारी दी। मैं अन्य कारोबारी मित्रों के साथ पिता को लेकर थाने पहुंचा। रात करीब एक बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं की सकी। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

हिस्ट्रीशीटर के रूप में की पहचान

पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। हुलिया के आधार पर आरोपी की पहचान रेहान उर्फ बिट्‌टू के रूप में की गई है। आरोपी पूर्व में भी इलाके के कारोबारियों पर अड़ीबाजी करता रहा है। देर रात पुलिस ने रेहान जैसे हुलिए के संदेही को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; मैनेजर और 7 ग्राहक गिरफ्तार

​ग्वालियर के गोविंदपुरी इलाके में चल रहे अवैध धंधे...

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के 9 प्रकरण दर्ज

​भोपाल, 6 सितंबर 2026 — अवैध मदिरा के कारोबार...

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

Topics

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

पिपलिया मंडी में आर्य समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

​पिपलिया मंडी (मंदसौर) मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img