Sunday, October 25, 2026
32 C
Bhopal

सौतेले पिता ने बेटी से किया रेप, मुरैना में पकड़ाया

ग्वालियर में एक 45 वर्षीय सौतेले पिता ने अपनी ही 14 साल की बेटी के साथ ज्यादती की। इतना ही नहीं उसने बेटी को धमकाया कि अगर उसने किसी से इस घटना का जिक्र किया वो उसके भाई की हत्या कर देगा।

मासूम बेटी खामोश रही और सौतेला पिता उसका शारीरिक शोषण करते रहा। आखिरकार तंग आकर बेटी ने अपनी मां को पिता इस करतूत के बारे में बताया, जिसके बाद सोमवार को मां-बेटी गिरवाई थाना पहुंची।

पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की तो वह फरार हाे गया। मंगलवार सुबह मुरैना से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मां-भाई काम पर गए तो सौतेले पिता ने बेटी के साथ की दरिंदगी

ग्वालियर में आगरा-मुंबई हाईवे के नजदीक गिरवाई इलाके में 14 साल की नाबालिग ने गिरवाई थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई। पीड़ित नाबालिग अपनी मां और भाई के साथ थाना पहुंची और बताया है कि उसकी मां ने कुछ समय पहले दूसरा निकाह किया है।

जिसके बाद वह (पीड़ित) अपनी मां और भाई के साथ सौतेले पिता के साथ रहती है। 12 दिसंबर को उसकी मां और भाई काम पर गए थे। दोपहर करीब दाे बजे पिता ने उसे अपने कमरे में बुलाया। जब वह पहुंची तो वहां पिता ने उसका हाथ पकड़ लिया,फिर उसके साथ गंदा काम किया। जब बेटी ने विरोध किया तो उसकी मां और भाई की हत्या की धमकी दी। मां-भाई की खातिर पीड़ित बेटी चुप रही।

बेटी की खामोशी पर करने लगा शोषण

सौतेले पिता की धमकी से डरने के बाद पीड़ित बेटी खामोश रही तो आरोपी पिता की हिम्मत बढ़ने लगी। आरोपी उसका अक्सर शोषण करने लगा। लगातार शारीरिक शोषण से तंग आकर पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।

मुरैना से गिरफ्तार हुआ आरोपी पिता

पीड़ित बेटी की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद जब गिरवाई थाना पुलिस आरोपी को तलाशने उसके घर पहुंची तो पता लगा कि आरोपी FIR का पता चलते ही शहर छोड़कर भाग गया है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाया। इसी बीच पता लगा कि वह एक ट्रक में बैठकर आगरा के लिए भागा है, जिसकी घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को मुरैना में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में टीआई सुरेन्द्र नाथ सिंह यादव ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मुरैना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भाग कर आगरा जा रहा था, लेकिन मुरैना में पकड़ा गया। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...

Topics

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img