Friday, September 4, 2026
21.1 C
Bhopal

रीवा में चाकू की नोंक पर 2 लाख रुपए छीने

रीवा में मंगलवार रात करीब 8 बजे चाकू की नोंक पर लाखों की लूट हो गई। सेल्समैन शहर में कैश कलेक्ट कर रेलवे ओवरब्रिज से गुजर रहा था। अचानक तीन नकाबपोश बदमाश वहां आ धमके। तीनों ने सेल्समैन को घेर कर चाकू दिखाया और 2 लाख कैश लूट कर वहां से रफू चक्कर हो गए।

जय मार्केटिंग कंपनी के नंदलाल सोंधिया ने बताया कि युवक से घटनाक्रम की जानकारी कंपनी के अधिकारियों को मिली तो आनन-फानन में सभी लोग मौके पर पहुंच गए। सिविल लाइन थाना पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। लूट करने वाले बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम अमन मिश्रा है। जो जय मार्केटिंग सेल्स कंपनी में काम करता है। बताया गया कि युवा मीशो और फ्लिपकार्ट कंपनी का कलेक्शन करके लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे अपना शिकार बना लिया।

थाना प्रभारी कमलेश साहू का कहना है कि घटनाक्रम की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लेंगे।

Hot this week

भोपाल: कोहेफिजा के साजिदा नगर में उत्पात मचाने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

​राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित साजिदा नगर में...

Topics

160 रु. का बोनस देकर 12 लाख की ठगी

​भोपाल (बागसेवनिया) साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टो निवेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img