Sunday, October 25, 2026
20.3 C
Bhopal

जबलपुर की डुमना चौकी में हंगामा

जबलपुर में मंगलवार को डुमना चौकी में हंगामा हो गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गीता शरत तिवारी ने पोते के साथ मारपीट का आरोप लगाया। कहा- ‘डुमना चौकी प्रभारी उसे एयरपोर्ट से मारते हुए चौकी तक लेकर गए। मेरा पोता वरुण तिवारी पुना से इंजीनियरिंग कर रहा है। वह अभी छुट्टी में जबलपुर आया था।’

दरअसल,मंगलवार शाम को कांग्रेस नेत्री के पोते वरुण तिवारी अपनी मौसी को लेने एयरपोर्ट जा रहे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर चौकी प्रभारी नितिन पांडे से विवाद हो गया। जिसके बाद वरुण के साथ मारपीट की गई। मारपीट का पता लगते ही कांग्रेस नेत्री गीता शरत तिवारी के साथ उनके बेटे मनु तिवारी और कांग्रेस नेता भी चौकी पहुंच गए। सीएसपी विवेक गौतम को जानकारी लगी तो वे भी चौकी पहुंचे और समझाइश दी।

कांग्रेस नेत्री गीता शरत तिवारी ने बताया

शाम को वरुण अपनी मौसी को लेने एयरपोर्ट जा रहा था। उसका पीछा करते हुए डुमना चौकी प्रभारी नितिन पांडे एयरपोर्ट पहुंचे और मारते हुए उसे चौकी लेकर आए

ओवर स्पीड थी तो चालानी कार्रवाई करते

बताया जा रहा है कि कार की ओवरस्पीड को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो कि बाद में मारपीट तक पहुंच गया। कांग्रेस नेत्री का कहना है कि अगर उनका पोता ओवर स्पीड कार चला रहा था, उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई करना था, सरेराह बर्बरता से पिटाई करने का अधिकार किसने दिया।

रांझी सीएसपी विवेक गौतम ने बताया-

डुमना चौकी का स्टाफ चेकिंग कर रहा था, उसी दौरान वरुण को तेज रफ्तार से कार चलाते हुए देखा। पीछा करने के बाद एयरपोर्ट पर कार रोकी गई। बाहर उतरते समय कार के गेट से चोट लग गई। उसके साथ किसी ने मारपीट नहीं की है। तिवारी परिवार ने शिकायत की है, जांच करवाई जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...

छोला इलाके में थिंक गैस की लाइन में लगी आग, जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ लीकेज

भोपाल: राजधानी के छोला इलाके में शनिवार दोपहर थिंक गैस...

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर: फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट...

Topics

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर: फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट...

बंदूक रखते समय चली गोली से आबकारी अधिकारी की पत्नी की मौत

सतना: सतना की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में सहायक आबकारी अधिकारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img