भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था।
हालांकि अभी कांग्रेस या हॉस्पिटल की तरफ से पूर्व पीएम सिंह के निधन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।लेकिन, रॉबर्ट वाड्रा, पप्पू यादव, मनोज झा, सलमान खुर्शीद ने उनके निधन के बारे में X पर पोस्ट किया है।
कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी है। साथ ही 27 दिसंबर को होने वाले सभी प्रोग्राम भी रद्द कर दिए गए हैं। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं।
AIIMS के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। प्रियंका गांधी AIIMS पहुंच चुकी हैं। सोनिया गांधी भी थोड़ी देर में अस्पताल पहुंच रही हैं।




