Wednesday, October 21, 2026
31.1 C
Bhopal

ई-रिक्शा पलटने से इंजीनियर की मौत हो गई।

भोपाल की नई जेल रोड पर ई-रिक्शा पलटने से इंजीनियर की मौत हो गई। वहीं चालक को मामूली चोट आई है। इंजीनियर ममेरे भाई की शादी की शॉपिंग करने श्यामपुर से भोपाल आया था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है। रविवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। वहीं बिलखिरिया इलाके में भी रोड एक्सीडेंट में एक इंजीनियर की मौत हो गई।

रिजवान खान (22) पुत्र अजीज खान निवासी श्यामपुर जिला सीहोर इंजीनियर था। एक साल पहले ही उसने भोपाल के प्राइवेट कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। 10 दिन पहले ही दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देकर लौटा था। 5 जनवरी को श्यामपुर में ही रहने वाले उसके ममेरे भाई का निकाह होना है।

इस कार्यक्रम के बाद उसका नौकरी ज्वाइन करने का प्लान था। शनिवार की शाम को 5 बजे गांव से बस में सवार होकर भोपाल आया था। गांधी नगर में करीब साढ़े सात बजे बस से उतरा। यहां से शादी की शापिंग करने के लिए भोपाल के इब्राहिमपुरा बाजार जाना था।

ई रिक्शा से करोंद तक जाने वाला था

गांधी नगर बस स्टैंड से युवक ई रिक्शा में सवार हुआ। इससे उसे करोंद में उतरना था। यहां से अन्य ऑटों में सवार होकर इब्राहीपुरा जाने का प्लान था। रास्ते में जेल रोड पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे रिजवान को अंदरूनी चोट आई। इलाज के दौरान देन रात अस्पताल की में उसकी मौत हो गई।

परिवार का बड़ा बेटा था रिजवान

रिजवान के पिता गांव में ही टू व्हीलर वाहनों का गैरेज संचालित करते हैं। उससे छोटा एक भाई और दो बहने हैं। रिजवान बड़े शहर में रहकर अपना करियर आगे बढ़ाना चाहता था। इसके लिए उसने दिल्ली की एक कंपनी में इंटरव्यू भी दे दिया था। जहां उसका प्लेसमेंट हो चुका था और ऑफर लेटर भी मिल गया था। भाई की शादी के बाद उसने ज्वाइनिंग की डेट ले रखी थी। इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

Hot this week

64 करोड़ की संपत्ति मामला: हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान पर कसा शिकंजा, लोकायुक्त मुख्यालय कर रहा मॉनिटरिंग

​भोपाल: ​पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल चालक फिरोज...

भोपाल के गांधीनगर में नवविवाहिता ने लगाई आग, इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत

भोपाल: गांधीनगर इलाके के अचारपुरा स्थित मीणा चौराहे के...

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

Topics

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img