Wednesday, October 21, 2026
31.1 C
Bhopal

‘हमें शक, अभिभावकों का भला नहीं कर सकते मंत्री’:बढ़ी फीस पर भोपाल में पालक महासंघ का धरना

सरकारी टीचरों को लेकर बड़ा बयान देने वाले मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के खिलाफ अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को भोपाल में अभिभावकों ने बढ़ी हुई फीस के विरोध में प्रदर्शन किया।

पालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल विश्वकर्मा ने बताया, ‘भोपाल जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा के नेतृत्व में धरना – प्रदर्शन हुआ है। इस तरह के प्रदर्शन सभी जिलों में होंगे और राज्यपाल-मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगेंगे। हमें शक है कि मंत्री अभिभावकों के हितों में कोई भी कार्य नहीं कर सकते हैं।’

सरकार ने फीस रेगुलेशन ऐक्ट में संशोधन कर स्कूल संचालकों को छूट दी पालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वकर्मा ने कहा, ‘प्रदेश के 15 हजार प्राइवेट स्कूलों ने अपना लेखा-जोखा पोर्टल में नहीं दिया है। इससे फीस समेत लेन-देन से जुड़ा रिकॉर्ड सामने नहीं आया। इसी बीच सरकार ने फीस रेगुलेशन ऐक्ट में संशोधन कर दिया। यानी, स्कूल संचालकों को और छूट दे दी गई। हमने जबलपुर में फीस वृद्धि को लेकर शिकायत की थी। इस पर वहां के कलेक्टर ने स्कूल संचालकों से अभिभावकों को 160 करोड़ रुपए वापस दिलाए। 11 स्कूल संचालकों को जेल भेज दिया। अगर ऐसी ही कार्रवाई अन्य जिलों में भी होती, तो सरकार और डेढ़ करोड़ अभिभावकों को अरबों रुपए मिल जाते।’

उन्होंने कहा, ‘ऐक्ट में बदलाव कर कलेक्टरों के अधिकारों को छीन लिया और विभागीय समिति बना दी गई। इस समिति के अध्यक्ष खुद शिक्षा मंत्री हैं। समझा जा सकता है कि अभिभावकों को न्याय कैसे मिलेगा? इसलिए अब प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।’

Hot this week

भोपाल के गांधीनगर में नवविवाहिता ने लगाई आग, इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत

भोपाल: गांधीनगर इलाके के अचारपुरा स्थित मीणा चौराहे के...

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

Topics

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img