Monday, June 22, 2026
33.3 C
Bhopal

शराबी युवक ने खुद के घर में आग लगाई

भोपाल के पिपलानी में शराब के नशे में एक युवक ने घरवालों को अंदर बंद कर खुद के ही घर में आग लगा दी। जब पड़ोसियों ने खिड़की से धुआं निकलते देखा तो दौड़े और आग बुझाई। घर के अंदर बंद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मामला गुरुवार का है, जिसके वीडियो शुक्रवार रात सामने आए हैं।

जानकारी के अनुसार, पिपलानी के गोपाल नगर में शराब के नशे में एक युवक ने पत्नी, बेटे और भाई को घर के एक कमरे में बंद कर आग लगा दी। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर भाई और फर्स्ट फ्लोर पर युवक का परिवार रहता है। वह शराब पीने का आदी है।

धुआं निकलते देखा तो पहुंचे पडोसी रवि सिंह राजपूत ने बताया कि खिड़की से धुआं निकलते देख पड़ताल की तो पता चला कि युवक ने घरवालों को कमरे में ही बंद कर रखा है। इसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। वहीं, लोग भी आगे आए। पुलिस ने रूम को खुलवाकर घरवालों को बाहर निकला। हालांकि, आग का असर कम था, ज्यादा होता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। इसके बावजूद आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img