Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

पुलिस से मारपीट करने वाले दो छात्र गिरफ्तार

वाहन चैकिंग के दौरान दो छात्रों ने पिछले दिनों पुलिसकर्मियों से विवाद और मारपीट की थी। इन दोनों छात्रों ओजश्व अग्रवाल और शुभ गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है।

लसूड़िया टीआई तारेश सोनी ने बताया कि घटना गुरुवार रात की है। सत्यसांई चौराहे पर पुलिस की चैकिंग लगी थी। वहां पर सब इंस्पेक्टर कैलाश मसकोले ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान कार सवार दो युवक वहां से गुजरने लगे, पुलिस ने उन्हें रोका। इस पर वे हुज्जत करने लगे। ब्रेथ एनालाइजर से चेक किया तो पता चला कि दोनों ने ही काफी मात्रा में शराब पी रखी थी।

चालान बनाने लगे तो दोनों युवक विवाद करने लगे। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मी से मारपीट भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टीआई ने बताया कि ओजश्व अग्रवाल होशंगाबाद का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी शुभ गुर्जर है। दोनों ही प्रेस्टिज कॉलेज के छात्र हैं। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img