Thursday, June 18, 2026
29.8 C
Bhopal

छत्तीसगढ़ के बदमाश की ग्वालियर में तलाश

ग्वालियर बायपास पर छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों को चकमा देकर भागा बदमाश 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आया है। बदमाश को छत्तीसगढ़ पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर सड़क मार्ग से वापस लौट रही थी।

बायपास स्थित एक होटल के पास पुलिस खाना खाने के लिए रुकी थी। इसी समय मौका पाकर बदमाश ने दौड़ लगा दी। ग्वालियर पुलिस गुरुवार रात से छत्तीसगढ़ पुलिस की कस्टडी से भागे बदमाश की तलाश कर रही है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने शहर से लेकर हाईवे तक खंगाल दिया है, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस मुगोली जिले मे हुई एक बड़ी चोरी के मामले में संदीप निवासी सिंगारपुर थाना भाटापारा, जिला बालौदा बाजार को दिल्ली से गिरफ्तार कर वापस छत्तीसगढ़ लौट रही थी। दिल्ली से चलते-चलते ग्वालियर पहुंचने तक पुलिस को रात हो गई। पुलिसकर्मियों को भूख लगी तो ग्वालियर बायपास पर खाना खाने के लिए पुलिस टीम रुक गई। तभी मौका पाकर बदमाश संदीप सतनामी चकमा देकर भाग निकला।

गलियों से लेकर हाईवे तक तलाश चोर के हाथ से खिसकने की जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपने अधिकारियों को दी। इसके बाद अफसरों ने ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह से संपर्क किया। ग्वालियर पुलिस मौके पर पहुंची।

छत्तीसगढ़ और ग्वालियर पुलिस ने आस-पास की गलियों सहित हाईवे पर उसकी तलाश की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए लेकिन रात को कोई सुराग नहीं लगा।

बस व ट्रकों की ली तलाशी हाईवे पर बदमाश की तलाश में पहुंची पुलिस ने यहां से गुजरने वाले ट्रक और बसों की तलाशी ली, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। इसके बाद पुलिस जिले के सभी थानों में बदमाश का हुलिया व फोटो पहुंचाया गया।

शहर से लेकर हाईवे तक खंगाले CCTV कैमरे

पुलिस कस्टडी से भागे बदमाश की तलाश के लिए ग्वालियर पुलिस ने भी दिन रात एक कर दिया है। बदमाश की तलाश में पुलिस ने हाईवे पर लगे CCTV कैमरों को लेकर शहर में स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास लगे CCTV कैमरे भी खंगाल लिए है, लेकिन अभी तक भागे हुए बदमाश का कुछ पता नहीं चला है।

Hot this week

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

Topics

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img