Wednesday, May 13, 2026
32.1 C
Bhopal

चिटफंड कंपनी पिनकान समूह की संपत्ति और बैंक खाते फ्रीज करने के आदेश

कलेक्टर नीरज सिंह ने निवेशकों का करोड़ों रुपये हड़पने वाली चिटफंड कंपनी पिनकान समूह पर बड़ा एक्शन लिया है। पिनकान ग्रुप कोलकाता द्वारा जिले के निवेशकों से की गई ठगी के विरुद्ध मिली शिकायतों के बाद सिंह ने समूह की 13 संपत्तियों और नौ बैंक खातों को फ्रीज करने के आदेश दिए हैं।

चार चिटफंड कंपनियों के 930 निवेशकों की करीब 5.50 करोड़ रुपये की राशि वापसी सुनिश्चित करने हेतु यह कार्रवाई की गई है। निवेशकों के अधिवक्ता रमेश के साहू ने बताया कि एलआरएन फाइनेंस, एलआरएन प्रोड्यूसर, उत्कल मल्टी स्टेट क्रेडिट को-आपरेटिव सोसाइटी एवं ग्रीनेज फूड लिमिटेड चिटफंड कंपनी ने मध्यप्रदेश में 14 शाखाओं के माध्यम से करीब 80 करोड़ रुपये की राशि हड़पी है।

मनोरंजन राय है मास्टरमाइंड

चिटफंड कंपनी पिनकान ग्रुप का मास्टर माइंड मनोरंजन राय बताया जाता है, जिसने विनय सिंह एवं हरि सिंह सहित कई सहयोगियों के माध्यम से कई कंपनियों और सोसाइटियों का निर्माण किया। पूरे देश में करीब 1000 करोड़ रुपये की ठगी निवेशकों से की गई है। अधिक ब्याज और उत्पाद देने का लालच देने वाले पिनकान ग्रुप ने कई कंपनियों और समितियों के नाम बदले, एक कंपनी में जमा राशि को दूसरी कंपनी में डायवर्सन कर राशि का दुरूपयोग किया। वापसी की तारीख से पहले कंपनी कार्यालय बंद कर देती थी॥ साहू ने कहा कि मध्यप्रदेश निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 के तहत शिवानी चौधरी,संगीता राठौर, अतुल मालवीय, आशीष पाल समेत 930 निवेशकों की ओर से प्रकरण पेश किया गया है। कलेक्टर के आदेश के बाद निवेशकों ने राहत की सांस ली।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img