Saturday, March 28, 2026
25.6 C
Bhopal

वीडियो : उमरिया में नदी पार कर मुक्तिधाम तक अर्थी ले जाते हैं लोग

 उमरिया के ज्वालामुखी क्षेत्र में नदी पार करके मुक्तिधाम तक अर्थी ले जाई जाती हैं। अर्थी ले जाते समय लोगों को काफी संभालना पड़ता है, क्योंकि नदी में कमर से ऊपर तक पानी है। पानी के कारण खतरा बना रहता है, लेकिन अंतिम संस्कार के लिए अर्थी को मुक्तिधाम तक ले जाने की मजबूरी की वजह से इस खतरे को लोग नजरअंदाज कर देते हैं।

हो चुकी है मांग: ऐसा नहीं है कि इस नदी पर पुल बनाने की मांग लोगों ने नहीं की और प्रशासन ने आश्वासन नहीं दिया। लेकिन मांग और आश्वासन के बावजूद आज तक इस नदी पर श्मशान घाट के पास पुल का निर्माण नहीं किया गया। यही कारण है कि लोगों को मजबूरी में नदी पार करके अर्थियां मुक्तिधाम तक ले जानी पड़ती है।

सालों से हो रहा है अंतिम संस्कार: उमरिया के ज्वालामुखी क्षेत्र में उमरार नदी के दूसरी तरफ 100 साल से ज्यादा समय से अंतिम संस्कार होता आ रहा है। यहां की यह पुराना मुक्तिधाम है। पुराने जमाने से यहां रह रहे लोगों का इससे मुक्तिधाम के प्रति इसलिए श्रद्धा बनी हुई है क्योंकि उनके बुजुर्गों का अंतिम संस्कार भी इसी मुक्तिधाम पर हुआ। यही कारण है कि लोग नदी पार करके इस मुक्तिधाम तक अर्थियां ले जाते हैं।

चलना पड़ता है संभल के: ज्वालामुखी क्षेत्र के उमरार नदी के घाट को जवारा घाट भी कहा जाता है। क्योंकि यही नवरात्रि के जवारा विसर्जन होते हैं। पास में ही ज्वालामुखी माता का मंदिर है जहां नवरात्रि में बोय जाने वाले जवारा इसी घाट में विसर्जित किए जाते हैं। इस नदी को पार करने के बाद आगे श्मशान भूमि है जहां तक जाने के लिए लोगों को नदी में उतरना पड़ता है और काफी संभल संभल कर चल कर नदी पार करनी पड़ती है। कांधे पर अर्थी हो तो नदी के अंदर चलना कितना मुश्किल होता होगा इसका अनुमान इस क्षेत्र के लोगों ही लगा सकते हैं।

पुलिया का मिला आश्वासन: ज्वारा घाट में पुलिया निर्माण के लिए कई बार कलेक्टर और विधायक ने आश्वासन दिया लेकिन आज तक पुलिया का निर्माण यहां नहीं हो पाया। न जाने क्यों इस तरफ गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि यह बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। भले ही उस पुलिया का इस्तेमाल हफ्ते महीने में हो लेकिन दूसरी तरफ श्मशान भूमि होने की वजह से यह पुलिया का क्या महत्व है यह तो स्थानीय लोग ही बता सकते हैं।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img