Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

विदिशा में 150 स्थानों पर जलेगी होली

विदिशा में पांच दिवसीय रंगों के त्योहार होली की धूम शुरू हो गई है। आज रात में शहर के 150 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इनमें से करीब 30 स्थानों पर कंडे और गो काष्ठ की होलियां जलाई जाएंगी।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 10:45 से प्रारंभ होगा। इस वर्ष गद योग में होलिका दहन होने से विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार जो श्रद्धालु होली की आंच लेंगे, वे पूरे वर्ष स्वस्थ रहेंगे।

सुरक्षा को लेकर किए विशेष इंतजाम

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। युवा और बच्चे पिछले 15 दिनों से होलिका दहन की तैयारियों में जुटे थे। करैया खेड़ा रोड पर होली के चारों तरफ विशेष सजावट की गई है।

होलिका दहन के बाद 14 मार्च शुक्रवार को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि होलिका दहन से पहले विधिवत पूजन करना आवश्यक है।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img