Thursday, May 14, 2026
40.1 C
Bhopal

स्टोरेंट मैनेजर ने किया सुसाइड:नोट में लिखा-‘श्रुति ने दिया धोखा, इसलिए मर रहा हूं

इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार रात उसका शव कमरे में लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

10 साल पुराने रिश्ते का जिक्र, सुसाइड नोट बरामद

तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, प्रद्युम्न (25) पुत्र कुंवर चंद परदेशी, निवासी तेजाजी नगर, एक निजी रेस्टोरेंट में मैनेजर था। उसने इंदौर से एमबीए किया था और यहां अपने दोस्त के साथ किराए के कमरे में रहता था। घटना के समय उसका दोस्त काम पर गया हुआ था।

पुलिस को प्रद्युम्न के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने श्रुति नाम की लड़की का जिक्र किया है। पत्र में लिखा है कि उनका 10 साल से प्रेम संबंध था, लेकिन अब लड़की ने उसे धोखा दिया। उसने यह भी लिखा कि “10 साल प्यार किया और अब कह रही है कि छोड़ दो, इसलिए मैं मर रहा हूं।”

परिवार पर भी जताया गुस्सा

सुसाइड नोट में प्रद्युम्न ने अपने माता-पिता को भी अपशब्द लिखे और कहा कि “मुझे जान देने के बाद तुम्हें भी मरना पड़ेगा, क्योंकि तुमने मुझे बहुत परेशान किया है।”

दोस्तों के मुताबिक, प्रद्युम्न मूल रूप से छपरा (सनावद के पास) का रहने वाला था और पिछले पांच साल से इंदौर में रह रहा था। उसने यहीं निजी कॉलेज से पढ़ाई की और रेस्टोरेंट में नौकरी करने लगा। उसके पिता किसान हैं और परिवार में मां और एक छोटा भाई है।

पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस प्रेम प्रसंग और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

Hot this week

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी ने दी थी धमकी, प्रताड़ना से तंग आकर पति ने किया सुसाइड

शाजापुर। सुनेरा थाना पुलिस ने महेश प्रजापत आत्महत्या मामले...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

Topics

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img