Thursday, July 2, 2026
25.4 C
Bhopal

कांग्रेस नेत्री का आरोप- टिकट के लिए रिश्वत मांगी

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को एसपी ऑफिस में प्रदर्शन हुआ। ग्वालियर की जिला कांग्रेस नेत्री ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 11 मार्च को पुलिस को दिए आवेदन में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के खिलाफ FIR की मांग की थी। महिला नेत्र ने आरोप लगाया था कि प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा अपने समर्थकों के जरिए उनका चरित्र हनन कर रहे हैं।

बता दें कि महिला नेत्री ज्योति सिंह का आरोप था की नगरीय निकाय चुनाव के समय वह पार्षद की दावेदार थी। चुनाव के दौरान जब वह भोपाल में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा से टिकट के लिए मिली तो पार्षद का टिकिट दिलाने के लिए सुनील शर्मा ने उसकी अस्मत और दस लाख रुपए की मांग की थी, जब उसने इनकार कर दिया तो पार्षद का टिकिट दूसरे को दिलवा दिया। वहीं अब प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा अपने सहयोगी के जरिए उसका चरित्र हनन करवा रहे हैं।

महिला नेत्री बोली- मामला दर्ज नहीं हुआ तो अनशन पर बैठूंगी

इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो महिला नेत्री ज्योति सिंह ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ एसपी ऑफिस में आकर प्रदर्शन किया। महिला नेत्री ने कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर उनकी गिरफ्तार करने की मांग की। महिला नेत्री का कहना था किया गया उनकी शिकायत पर सुनील शर्मा पर मामला दर्ज नहीं किया तो वह धरने पर बैठकर अनशन करेंगी।

पुलिस बोली महिला नेत्री ने नहीं कराया अपने बयान दर्ज

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी कृष्ण लाल चांदनी का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में महिला नेत्री को बयान दर्ज कराने को कहा गया था। लेकिन महिला अपने बयान दर्ज नहीं कर रही है, उनके घर पर भी पुलिस आज गई थी और बयान दर्ज करने के लिए कहा था। लेकिन महिला नेत्री अपने बयान दर्ज नहीं कर रही हैं, महिला नेत्री अपने समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय आकर प्रदर्शन कर रही थी, उन्हें यहां भी अपने बयान दर्ज करने को कहा गया था। साथ ही उनसे कहा गया था कि वह अपने बयान दर्ज कराए उनके बयानों पर जांच की जाएगी जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img