Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

जीतू पटवारी ने उमंग सिंघार के संग गाया होली गीत

आज रंगपंचमी के मौके पर भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बंगले पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ होली के गीत गाए।

कांग्रेस विधायकों ने सुनाई फाग पीसीसी चीफ के बंगले पर आयोजित होली मिलन समारोह में डबरा विधायक सुरेश राजे ने फाग गीत सुनाया। वहीं पृथ्वीपुर विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर ने होली गीत गाया। पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी थिरकते नजर आए।

होली मिलन समारोह में पहुंचे ये विधायक होली मिलन समारोह में अंबाह विधायक देवेन्द्र सखवार, सौंसर विधायक विजय चौरे, जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके, परासिया विधायक सोहन लाल बाल्मीक, चौरई विधायक सुजीत चौधरी, पांढुर्णा विधायक निलेश उईके, खरगापुर विधायक चंदा रानी गौर, वारासिवनी विधायक विक्की पटेल, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा, मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर, केवलारी विधायक रजनीश सिंह, भगवानपुरा विधायक केदार डाबर सहित कई विधायक शामिल हुए।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा- ये होली प्रेम, मुहब्बत की है। भारत वर्ष की परंपराओं की होली है। आज होली हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में सब मिलकर सारे त्योहार मनाते हैं। ये भारतवर्ष ही है जिसमें सारे धर्मों के त्योहार सब लोग मिलकर मनाते हैं।

तस्वीरों में देखिए पीसीसी चीफ का होली मिलन समारोह

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img