Sunday, June 28, 2026
25.4 C
Bhopal

युवती की आंख में लगी गोली, मौत

इंदौर में एक युवती की आंख में गोली लग गई। घायल हालत में उसके दोस्त उसे बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जब घटना के बारे में पूछताछ की तो वे परिवार को बुलाने की बात कहकर बाहर निकले और भाग गए। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।

घटना गुरुवार देर रात 3.30 बजे महालक्ष्मी नगर की है। लसूडिया थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि युवती की पहचान भावना सिंह (24) निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है। रात करीब 3:45 बजे कुछ युवक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

शराब पार्टी के बाद गोली चली पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महालक्ष्मी नगर में युवती के दोस्त किराए से रहते हैं। वे शराब पार्टी कर रहे थे। युवती लड़कों के साथ थी। वह पार्टी से घर जाने की जिद कर रही थी। इस पर उसके दोस्त आशु ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी। इस दौरान आशु के कट्‌टे से फायर हो गया। गोली भावना की आंख में जा लगी।

की-चेन से पुलिस को मिला सुराग गोली लगने के बाद जब युवती के दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, वहां अपनी की-चेन भूल गए। इस पर आरआर बिल्डिंग का पता दर्ज था। इसके आधार पर पुलिस उन तक पहुंची। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। इनमें रात में आरोपी बिल्डिंग से निकलते नजर आ रहे हैं। 5 युवकों ने यहां एक मकान किराए पर लिया था। इनमें से दो युवक निजी कंपनी में काम करते थे।

रेंट एग्रीमेंट से युवकों की हुई पहचान पुलिस ने मौके पर मकान मालिक दीपक को बुलाकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि ब्रोकर के जरिए 5 युवकों को 35 हजार रुपए महीने पर मकान किराए पर दिया था। इनमें दो नौकरी करते थे। वहीं तीन अन्य स्टूडेंट है। मकान मालिक ने युवकों के नाम से बना रेंट एग्रीमेंट पुलिस को सौंप दिया। पीयूष अवस्थी से रेंट एग्रीमेंट हुआ था। ये लड़के दतिया, ग्वालियर और सतना के रहने वाले हैं।

किराए की कार से लेकर आए थे युवक डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के मुताबिक आरोपी किराए की कार से भावना सिंह को अस्पताल लेकर गए थे। कार आरोपियों ने निपानिया में छोड़ दी थी। उस पर खून के धब्बे मिले है। पुलिस ने कार मालिक जतीन जायसवाल को बुलाया। उसने बताया कि आशू यादव को कार किराए पर दी थी। आशू दतिया का रहने वाला है।

पीयूष सहित तीन से पूछताछ, आशू की तलाश पुलिस युवती भावना की मौत के मामले में पीयूष व उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं दतिया के आशू यादव व एक अन्य की इस मामले में तलाश है। भावना आशु की दोस्त है। उससे मिलने आती थी। देशी कट्‌टे से आंख के पास फायर हुआ है। इसमें उसकी मौत हुई है।

डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने कहा कि…

आंख में गोली लगने से इलाज के दौरान घायल युवती भावना सिंह की मौत हो गई है। जांच में 4-5 युवकों के नाम सामने आए हैं। तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। बाकी दो की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img