Sunday, June 28, 2026
25.4 C
Bhopal

ट्रेवल्स संचालक के साथ 4.14 लाख की ठगी

इंदौर में एक ट्रेवल्स संचालक के साथ ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ओडिशा के एक व्यक्ति ने पहले परिचय बढ़ाया, फिर शेयर कमोडिटी में निवेश करवाकर संपर्क तोड़ लिया। पीड़ित ट्रेवल्स संचालक ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गांधी नगर पुलिस ने ट्रेवल्स संचालक मनोज सोनी, निवासी नर्मदा परिसर, गोमटगिरी की शिकायत पर विनय मेहरा, निवासी डोलामंडप साही, नियर नारायणचक ओपी टेम्पल, नियर कालिया रेस्टोरेंट, थाना पुरी, ओडिशा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

मनोज सोनी के अनुसार, आरोपी विनय मेहरा ने यूपीआई के माध्यम से लगभग 4 लाख 14 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। मनोज ने बताया कि, छह माह पहले उसकी पहचान विनय से हुई थी। विनय कुछ समय से इंदौर आता-जाता था और उज्जैन दर्शन के लिए टैक्सी किराए पर लेता था। इस दौरान उसने बताया कि, शेयर बाजार में अच्छा मुनाफा होता है और मनोज को ट्रेवल्स व्यवसाय के साथ उसमें निवेश करना चाहिए। विश्वास में आकर मनोज ने किश्तों में विनय को पैसे दिए।

आखिरी बार विनय दिसंबर में इंदौर आया था और उसके साथ एक महिला भी थी, लेकिन जनवरी से उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। सोशल मीडिया के जरिए विनय का पता लगाने की कोशिश की गई, तो पता चला कि उसने “50 डिग्री” नाम से एक कंपनी बनाई थी, जिस पर लोगों ने धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। जांच में सामने आया कि वह पहले भी कई लोगों को ठग चुका है और वर्षों से यह ठगी कर रहा है।

बाद में जानकारी मिली कि उसकी पत्नी, एकता भूत, भी इसी तरह की धोखाधड़ी में संलिप्त रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img