Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

बैंक यूनियन और IBA के बीच सुलह

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के प्रतिनिधियों ने भारतीय बैंक संघ (IBA) और वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के अधिकारियों से शुक्रवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। मुख्य श्रमायुक्त की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई।

भारतीय बैंक संघ और वित्तीय सेवा विभाग ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह, पीएलआई, नई भर्तियां और अन्य लंबित मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया है। बैंक प्रबंधन और डीएफएस की ओर से मिले आश्वासनों के बाद यूनियनों ने 24 और 25 मार्च की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्य प्रदेश के को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया कि अब 24 और 25 मार्च को सभी बैंकों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा। यूनियन नेतृत्व ने बैंक कर्मियों की एकजुटता की सराहना की है। उनकी एकता के प्रदर्शन से मांगों पर सकारात्मक चर्चा संभव हो सकी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img