Saturday, June 27, 2026
34.1 C
Bhopal

रॉन्ग साइड आ रही कार ने बाइक को टक्कर मारी

भोपाल के छोला निवासी गणेश साहू (54) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी ज्योति साहू (24) गंभीर रूप से घायल है। घटना बुधवार शाम करीब 5:30 बजे ईटखेड़ी पुल पर हुई। पिता-पुत्री अपना प्लॉट देखने जा रहे थे। इस दौरान रॉन्ग साइड से आ रही अल्टो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

गणेश साहू शिव नगर, छोला में रहते थे और करौंद में किराना दुकान संचालित करते थे। बुधवार शाम वे अपनी बेटी ज्योति साहू को लेकर ईटखेड़ी के प्लॉट का जायजा लेने निकले थे। जब वे ईटखेड़ी पुल पर पहुंचे, तब यह घटना हुई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे। बता दें कि गणेश साहू की मौत शनिवार तड़के हुई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों ने कहा

परिजन विपिन साहू ने बताया कि हादसे से पहले अल्टो कार पहले भी एक अन्य वाहन को टक्कर मार चुकी थी। घबराहट में चालक ने नियंत्रण खो दिया और रॉन्ग साइड में आकर गणेश साहू की बाइक को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कार लावारिस हालत में बरामद हुई है। थाना प्रभारी दुर्जन सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। अल्टो कार को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

Topics

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img