Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल में छठी बटालियन के जवान ने फांसी लगाई

भोपाल की नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहने वाले छठी बटालियन के जवान भूर सिंह जामोद ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह कर्ज से परेशान थे। पुलिस को उनके घर से लोन संबंधी दस्तावेज मिले हैं। हालांकि उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

उनकी पत्नी प्रेग्नेंट है। डिलीवरी के लिए जवान ने कुछ दिन पहले पत्नी को मायके भेज दिया था। मामले में कमला नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार रात की है। पीएम के बाद शनिवार दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

भूर सिंह जामोद (35) पुत्र जाम सिंह जामोद मूल रूप से देही जिला धार के रहने वाले थे। छठी बटालियन भोपाल में पदस्थ थे और नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहते थे। फिलहाल अटैचमेंट पर उनकी ड्यूटी सीएम हाउस में चल रही थी।

मामले की जांच कर रहे एसआई शैलेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि उनके घर से लोन संबंधी दस्तावेज बरामद किए हैं। परिजनों और परिचितों ने भी प्रारंभिक तौर पर कर्ज के चलते तनाव की बात बताई है। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

सात साल पहले हुई थी शादी

भूर सिंह की शादी सात साल पहले हुई थी। उनका एक 6 वर्ष का बेटा है। जबकि दूसरे बच्चे का जन्म होने वाला है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पति-पत्नी के बीच किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं था। भूर सिंह का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। जिसकी जांच कराई जाएगी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img