Saturday, June 27, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल के एमपी नगर में पकड़ाया 15 किलो गांजा

भोपाल क्राइम ब्रांच टीम ने उड़ीसा से भोपाल गांजा तस्करी करने वाले 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 किलो 160 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एमपी नगर जोन-1 स्थित यश बैंक के सामने 4 लोग थैलों में गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पाकर क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अशोक मरावी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। यहां घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पेड़ के पास बैठे थे 4 संदिग्ध लोग क्राइम ब्रांच को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एमपी नगर जोन-1 में स्थित यश बैंक के सामने एक पेड़ के पास 4 संदिग्ध लोग बैठे हैं। ये चारों लोग अपने पास थैले लिए हुए हैं, जिनमें गांजा भरा हुआ है। वे किसी ग्राहक को बेचने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अशोक मरावी ने तुरंत अपनी टीम को सक्रिय किया। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें उप निरीक्षक इरशाद अंसारी, अजीज खान, सहायक उप निरीक्षक चंद्रमोहन मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार गौतम, प्रधान आरक्षक विश्वजीत भार्गव, मजज्फर अली, आरक्षक बृजमोहन ब्यास, मुकेश शर्मा, शादाब, महावीर, ऋषिकेश त्यागी, विवेक नामदेव और संध्या शर्मा को शामिल किया गया।

ऐसे हुई चारों की घेराबंदी और गिरफ्तारी पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर योजना बनाकर कार्रवाई की। सभी पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे ताकि तस्करों को किसी प्रकार का संदेह न हो। जब टीम यश बैंक के सामने पहुंची, तो वहां चार व्यक्ति अपने-अपने थैले लिए बैठे थे। पुलिस ने धीरे-धीरे इलाके की घेराबंदी की ताकि कोई भी आरोपी भाग न सके। जैसे ही पुलिस ने चारों को पकड़ा और उनकी तलाशी ली, तो उनके थैलों में पन्नी में लिपटा हुआ गांजा मिला। पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से यह गांजा लेकर आए थे और भोपाल में इसे बेचने की फिराक में थे।

इनको किया गिरफ्तार

  • अर्जुन कुचबंदिया (19) – निवासी हरदा, मजदूर
  • सूरज कुचबंदिया (35) – निवासी रायसेन, हलवाई
  • लक्ष्मण कुचबंदिया (25) – निवासी हरदा, मजदूर
  • नर्मदा कहार उर्फ छोटे (27) – निवासी रायसेन, पुराने कपड़ों का व्यवसाय

गांजा तस्करी का मामला दर्ज

आरोपियों की तलाशी में प्लास्टिक के थैलों में भरा 15 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने गांजा उड़ीसा से लाकर भोपाल में बेचने की बात स्वीकार की। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा।

Hot this week

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

Topics

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img