Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

फोन फीडबैक से पकड़े जाएंगे लापरवाह अधिकारी

इंदौर में आवेदकों की संतुष्टि और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ राजस्व केसों का निराकरण किया जाएगा। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नवाचार के तहत राजस्व केसों के निराकरण के संबंध में आवेदकों से उनका फीडबैक लेने और संतुष्टि का स्तर पता करने के लिए सुशासन संवाद केंद्र की स्थापना की गई है। इस केंद्र ने अपना काम शुरू कर दिया है। केंद्र के माध्यम से लिए गए फीडबैक में आवेदकों की असंतुष्टि और खराब गुणवत्ता मिलने पर संबंधित तहसीलदारों के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी।

यह बात कलेक्टर आशीष सिंह ने शनिवार को आयोजित राजस्व बैठक में कही। बैठक में सभी अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारियों शामिल थे। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी पूरी लगन, मेहनत, ईमानदारी और कर्मठता के साथ पारदर्शिता से काम करें। सभी अधिकारी राजस्व केसों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में करें। इसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। केस विस्तृत आदेश के साथ निराकृत करें। अपने कर्तव्यों के निर्वहन में किसी भी तरह की लापरवाही और उदासीनता नहीं बरतें। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img