Monday, October 12, 2026
32.2 C
Bhopal

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक विनोद वर्मा को एक सांभर को ‘पोहा’ खिलाना भारी पड़ गया। वन विभाग के नियमों के उल्लंघन और वन्यजीव के साथ अस्वाभाविक व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद, विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

​क्या है मामला?

सोशल मीडिया पर 21 जून का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अधिकारी विनोद वर्मा एक सांभर को पोहा खिलाते नजर आ रहे थे। यह वीडियो सामने आते ही वन्यजीव प्रेमियों और विशेषज्ञों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। मामला तूल पकड़ने पर प्रमुख सचिव (वन) संदीप यादव के निर्देश पर क्षेत्र संचालक राखी नंदा ने निलंबन की कार्रवाई की।

​विशेषज्ञों की चेतावनी: खतरनाक है मानवीय भोजन

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, सांभर जैसे वन्यजीवों को नमकयुक्त या मानवीय भोजन खिलाना उनकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। इससे वन्यजीवों में इंसानों पर निर्भरता बढ़ती है और वे रिहायशी इलाकों की ओर रुख करने लगते हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष (Human-Wildlife Conflict) का खतरा पैदा हो जाता है।

​निलंबन के दौरान पिपरिया रहेगा मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान विनोद वर्मा का मुख्यालय पिपरिया स्थित सहायक संचालक कार्यालय तय किया गया है। बिना अनुमति के वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। वहीं, आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति इस तरह की संवेदनशीलता जरूरी है।

Hot this week

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

Topics

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img