Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

ग्वालियर में नाबालिग को अगवा कर पीटा

ग्वालियर में नाबालिग बदमाशों की दबंगई का मामला सामने आया है। पड़ाव इलाके में 12वीं कक्षा के एक छात्र को कुछ बदमाशों ने अगवा कर लिया और उसकी पिटाई कर दी।

घटना 20 मार्च की शाम की है। 17 वर्षीय छात्र अपनी क्लासमेट के साथ जलविहार के सामने स्थित पार्क में बैठा था। इसी दौरान बाइक पर सवार योगेश कंसाना, अभय जादौन और अक्षय नागिल वहां पहुंचे। तीनों ने छात्र और उसकी क्लासमेट से बदसलूकी की।

जब छात्र ने विरोध किया तो बदमाश उसे जबरन बाइक पर बिठाकर महलगांव इलाके ले गए। वहां उन्होंने छात्र का मोबाइल छीन लिया और उसकी पिटाई की। एक बदमाश ने पूरी घटना का वीडियो बनाया। धमकी देकर छात्र को छोड़ दिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पीड़ित छात्र ने पड़ाव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि आरोपी बदमाशों का ‘महलगांव ग्रुप गैंग’ नाम का सोशल मीडिया अकाउंट है। इस पर वे हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img