Friday, June 26, 2026
29.6 C
Bhopal

डिप्टी रेंजर पर छेड़छाड़ का केस

खंडवा में फॉरेस्ट विभाग के डिप्टी रेंजर शंकर सिंह चौहान पर एक बार फिर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। इंदौर निवासी 37 वर्षीय महिला ने थाना कोतवाली में शिकायत की थी। उसने बताया कि आरोपी डिप्टी रेंजर ने उसके पति को विभाग में ड्राइवर का काम दिलाया था। वह सरकारी क्वॉर्टर में रहती थी, जहां रेंजर ने उसके साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी।

डिप्टी रेंजर शंकर सिंह चौहान के खिलाफ ड्राइवर की पत्नी ने दूसरी बार छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साल भर पहले भी थाना कोतवाली में अफसर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था।

जमानत मिलने पर वह बाहर आया तो रेप केस में पीड़ित महिला से राजीनामा करवा लिया, लेकिन छेड़छाड़ केस में ड्राइवर और उसकी पत्नी से बात नहीं बन पाई।

CM हेल्पलाइन पर शिकायत, DIG ने थाने भेजा

पीड़िता के पति ने बताया कि घटना 1 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 के बीच की है। उस समय मैं खंडवा एसडीओ के पास ड्राइवरी करता था। यह काम मुझे डिप्टी रेंजर शंकर सिंह चौहान ने दिलाया था। उसकी मेरे चाचा से दोस्ती थी।

एसडीओ के पास मैं प्राइवेट ड्राइवर था, वहीं एसडीओ साहब की पत्नी बुरहानपुर में एसडीएम थी। इस कारण मेरा एसडीओ साहब के साथ बुरहानपुर आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने मुझे सरकारी क्वार्टर दिला दिया था। मैं वहां परिवार के साथ रहने लगा। पीड़िता के पति के मुताबिक-

एक बार मैं बुरहानपुर से लौटा तो पत्नी ने बताया कि रेंजर साहब ने उसके साथ ऐसी हरकत की है। मैंने इसकी शिकायत एसडीओ साहब से की। उन्होंने शंकर चौहान को फटकार लगाई। इसके बाद शंकर चौहान ने मुझे कलेक्टर बंगले के पीछे एक कॉलोनी में मिलने बुलाया।

मैं रेंजर से मिलने गया तो उसने मुझ पर सर्विस रिवॉल्वर तान दी। एसडीओ से शिकायत की बात पर मुझे धमकाया और मारपीट की। थाने में शिकायत की तो पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। रेंजर ने इतना धमकाया कि मैं डर के मारे इंदौर आ गया। यहां रहकर मैं हम्माली करता हूं।

इस बात को सालभर हो गया है। डिप्टी रेंजर शंकर चौहान के खिलाफ लगातार शिकायत कर रहा हूं। लंबे समय से सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत चल रही थी। दो दिन पहले खरगोन डीआईजी का फोन आया कि आप थाने जाइए और एफआईआर कराइए।

मैं कोतवाली थाने गया और एफआईआर कराई। रेंजर को उसके कृत्य की सजा मिलना चाहिए। उसने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया है।

सस्पेंड पटवारी की पत्नी ने कराई थी रेप की FIR 26 फरवरी 2024 को कोतवाली थाने में डिप्टी रेंजर शंकर सिंह चौहान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। उस समय शंकर चौहान मूंदी रेंज में पदस्थ था। दुष्कर्म की एफआईआर एक सस्पेंड पटवारी की पत्नी ने कराई थी।

पीड़िता ने बताया था कि रेंजर की उसके पति से दोस्ती थी। इसलिए वो घर आता-जाता था। चार महीने पहले उसने घर आकर मारपीट की और दुष्कर्म किया। तब रेंजर ने कहा था- मुझे पैसे के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा है। फिलहाल, केस में राजीनामा हो चुका है।

Hot this week

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

सिरोंज: इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, भाजपा नेता व डॉक्टर पर केस दर्ज

​सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एक निजी अस्पताल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img