Friday, June 26, 2026
29.6 C
Bhopal

बेस्ट प्राइज स्टोर में कर्मचारी की पिटाई

भोपाल के पीपुल्स मॉल के पास स्थित बेस्ट प्राइज स्टोर में कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कर्मचारी का आरोप है कि महज 10 मिनट की देरी पर मैनेजर ने उसे गालियां दीं और विरोध करने पर जमकर मारपीट की। हमले में उसकी नाक पर भारी चीज से वार किया गया, जिससे गंभीर चोट आई।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित कर्मचारी उमा शंकर चौरसिया (40), निवासी शिव नगर, विदिशा रोड, बेस्ट प्राइज में मार्केटिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि मैनेजर गुलाब सिंह अक्सर टारगेट को लेकर अभद्रता करते थे और शिफ्ट पूरी होने के बाद भी अधिक देर तक काम कराते थे। शनिवार को थोड़ी देर से पहुंचने पर गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर मारपीट कर दी गई।

मारपीट के बाद उमा शंकर को लहूलुहान हालत में जबरन बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया और फिर निशातपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इधर, मैनेजर गुलाब सिंह ने भी उमा शंकर के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी। टीआई रूपेश दुबे के अनुसार, दोनों पक्षों में सैलरी को लेकर भी विवाद सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

सिरोंज: इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, भाजपा नेता व डॉक्टर पर केस दर्ज

​सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एक निजी अस्पताल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img