Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में नवजात को बोरी में बंद कर फेंका

भोपाल के करोंद स्थित पीले क्वार्टर इलाके में कूड़े के ढेर पर एक बोरी में बंद नवजात शिशु मिला। शनिवार देर रात एक टैक्सी चालक को टॉयलेट के लिए रुकने के दौरान बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उसने बोरी खोलकर देखा, तो उसमें एक नवजात बालक था।

टैक्सी चालक मुश्ताक खान ने गाड़ी रोककर टॉयलेट करने के लिए कदम बढ़ाए ही थे कि उन्हें बोरी में हलचल महसूस हुई। उन्होंने खोलकर देखा तो उसमें एक नवजात बच्चा था। उन्होंने तुरंत निशातपुरा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

सीसीटीवी फुटेज से होगी जांच

एएसआई आरपी भारती के अनुसार, नवजात के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौके के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, जिससे बच्चे को फेंकने वालों की पहचान मुश्किल हो रही है। पुलिस अब घटना स्थल की ओर आने वाले सभी रास्तों के फुटेज खंगाल रही है।

बच्चे को कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डिस्चार्ज होने के बाद उसे बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img