Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

वीडियोग्राफर ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:बर्थडे पर प्रेमिका के परिवार से हुई थी कहासुनी

इंदौर के तुकोगंज इलाके में रहने वाले 25 वर्षीय वीडियोग्राफर ने शनिवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तुकोगंज पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पिंटू जिनवाल (25), निवासी पंचम की फेल के रूप में हुई है। वह चाय की होटल संचालित करने के साथ ही वीडियोग्राफी का काम करता था। शनिवार रात वह काम से लौटने के बाद परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में चला गया।

रात में उसके पिता ने बिजली का बिल भरने को लेकर आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो उन्होंने कमरे में झांककर देखा, जहां पिंटू का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

प्रेमिका के परिवार से हुआ था विवाद

मृतक के मामा सुनील ने बताया कि 20 मार्च को पिंटू का जन्मदिन था। इस दौरान वह तुकोगंज इलाके में रहने वाली अपनी प्रेमिका के साथ घूमने गया था। इसी दौरान प्रेमिका के परिजनों से उसकी कहासुनी हो गई थी। बताया जाता है कि पिंटू और युवती कई वर्षों से एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती का परिवार इसके लिए तैयार नहीं था, जबकि दोनों एक ही समाज से थे।

परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद से ही पिंटू तनाव में था। हालांकि, उसने किसी से अपनी परेशानी साझा नहीं की।

पिंटू के परिवार में उसके पिता, बड़ा भाई और अन्य परिजन हैं। बड़ा भाई ठेकेदारी के व्यवसाय से जुड़ा हुआ है और शादीशुदा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img