राजधानी भोपाल के करीब 25 इलाकों में सोमवार को 1 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। यहां बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी।
जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें रचना नगर, गौतम नगर, विनीत कुंज, राजहर्ष कॉलोनी, आइना बंगलो, चिनार कॉलोनी, समरधा जैसे कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में लोग जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि, बिजली नहीं होने की वजह से उन्हें परेशान न होना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक विट्ठन मार्केट, ई-5, हबीबगंज पुलिस थाना, अपेक्स बैंक कॉलोनी, नाबार्ड एवं आसपास।
- सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक रचना नगर, गौतम नगर एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बड़वई एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभातम मल्टी एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक निर्मला देवी गेट, विनीत कुंज ए सेक्टर, साईं स्टील, अनुपम हॉस्पिटल, सीआई हाइट, आइना बंगलो, राजहर्ष कॉलोनी, बंजारी डी सेक्टर, कोलार थाना एवं आसपास
- सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक लिबर्टी कॉलोनी, पृथ्वी कोर्टयार्ड चिनार कॉलोनी, समरधा एवं आसपास के क्षेत्र




